चंपावत। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर के पर्यावरण मित्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। नगर निकायों के पर्यावरण मित्रों ने सफाई कार्य में ठेका प्रथा को समाप्त किए जाने की मांग उठाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
बुधवार को सफाई कर्मचारी संघ ने स्थानीय निकाय सहित अन्य विभागों में सफाई कार्य ठेका प्रथा से पूरी तरह समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के स्थायी पदों की भर्ती शुरू करते हुए मोहल्ला स्वच्छता समिति, संविदा पर्यावरण मित्रों ने कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नति का लाभ दिए जाने, पर्यावरण मित्रों के मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने आदि मांगें उठाईं। संगठन के जिला सचिव राकेश कुमार ने बताया कि चार दिनी धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारी 10 से 25 अप्रैल तक अधिकार यात्रा के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।
एक मई को जिले के सभी निकायों के कर्मचारी देहरादून में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे और दो मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन कुमार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, मिथिलेश, धर्मपाल, राशि कुमार, आशा, रघुवीर, संजय कुमार, विपिन, मोहित, मनीष, वीना, पुष्पा, राजेश, संजय कुमार, अरुण कुमार, नरेंद्र, सरिता, सविता, रघुवीर, संजय कुमार, बीना आदि कर्मचारी शामिल रहे।