फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पर्यावरण दिवस आज, जगह-जगह होगा पौधरोपण

Wed, 04 Jun 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे के निर्देशानुसार जिले में विश्व पर्यावरण दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, स्वच्छता और जनजागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर दी गई है। हर बूथ पर 10 पौधे, सफाई अभियान और पर्यावरण शपथ कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

जिले के सभी शासकीय, अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, नौलों और जलाशयों की सफाई, पर्यावरण और मतदाता शपथ के साथ रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी।
नर्सिंग कॉलेज में सात बजे से हरित योग के साथ कार्यक्रम आयोजित होगा। वृहद पौधरोपण, योग, स्वच्छता और सम्मान समारोह सहित विभिन्न गतिविधियां संपन्न होंगी। कार्यक्रमों के समुचित समन्वय के लिए डीएफओ नवीन चंद्र पंत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नामित नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, एसडीओ नेहा चौधरी, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई पेयजल निगम वीके पाल, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें