चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कोविड केयर सेंटरों में अग्निशमन की व्यवस्था की जांच करने, कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के साथ अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराए जाने, गुमशुदाओं की तलाश को टीम गठित करने करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह, अविनाश कुमार, कोतवाल शांति प्रसाद गंगवार, प्रतिसार निरीक्षक बलवंत सिंह, उमराव सिंह सहित सभी कोतवाली, थानों और चौकियों के प्रभारी जुड़े रहे।