काउंसलिंग में 35 छात्रों के हुए दाखिले
- फोटो : अमर उजाला
नवसृजित इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को हुई काउंसलिंग में 35 छात्रों के दाखिले हुए।
17 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू होंगी। रविवार को सिविल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष प्रवेश को छात्रों की काउंसलिंग हुई। प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक (नोडल अधिकारी) डॉ. कुंवर सिंह बैंसला ने बताया कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 12 और सिविल में 23 छात्रों ने प्रवेश लिया।
काउंसलिंग को आए तीन अन्य अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं लिया। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रवेश के अन्य इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र पंजीकरण करा लें। बता दें कि यहां शुरू किए गए नए इंजीनियरिंग कॉलेज में मेकेनिकल और सिविल में साठ-साठ सीटें हैं। बताया कि एक और काउंसलिंग का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, डिप्टी रजिस्ट्रार एसपीएस रावत, लेखाधिकारी अतुल कुमार आदि मौजूद थे।