ृनकपुर के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाते शिक्षक।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रशासन ने लॉकडाउन में ऑल लाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया है।
इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को फोन से पर संपर्क कर घर पर ही ऑनलाइन कक्षा में शामिल होने को प्रेरित किया जा रहा है। इधर विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शिक्षकों द्वारा हर कक्षा और विषय के अलग-अलग ग्रुप बनाकर पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अपनी कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप से न जुड़े छात्रों से शिक्षकों से संपर्क कर ग्रुप में जुड़ने को कहा है। विद्यालय के प्रबंधक दरबान सिंह करायत और अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी ने विद्यालय द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई कराने को बच्चों के हित में बताया। संवाद