फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

Wed, 09 Jan 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh अवैध अतिक्रमण पर जताई नाराजगी लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में देवदार बनी में लोगों द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए खेत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में देवदार वनी में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दुर्लभ प्रजाति के देवदार वृक्षों की सुरक्षा की मांग उठाई है।

विज्ञापन


रीता गहतोड़ी का कहना है कि नगर के भेड़खान, आदर्श कलौनी आदि स्थानों में लोगों की ओर से सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर देवदार वृक्षों की जड़ों को खोदकर उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए बडे़-बडे़ दावे करता है लेकिन धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन, वन विभाग, नगर पंचायत, पुलिस को नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर देवदार वृक्षों को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें की हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगीं।
विज्ञापन


इधर एसडीएम आरसी गौतम ने कहा कि रीता की ओर से नगर क्षेत्र में अतिक्रमण होने के संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। यदि कोई व्यक्ति अतिक्रमण करता पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें