चंपावत जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा।
चंपावत। जिले में में वन भूमि, नदी तट, राजमार्गों और सड़कों पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाए जाने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा की ओर से एक समिति का गठन किया गया है।
इसमें संबंधित परगना क्षेत्रों के एसडीएम अध्यक्ष, ईई राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि लोहाघाट, ईई लोनिवि, ईई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रबंधक सिविल पीआईयू, ईओ नगर पालिका, एसपी चंपावत की ओर से नामित संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से नामित संबंधित क्षेत्र के उप प्रभागीय वनाधिकारी सदस्य होंगे।
प्रभारी डीएम ने निर्देश दिए कि उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में समिति अतिक्रमण को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करे और अतिक्रमण हटाए जाने से पूर्व और हटाए जाने के बाद फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट दो सप्ताह में अनिवार्य रूप से प्रेषित करें। संवाद