बनबसा। बेलबंधगोथ में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण कर बनाएं पांच आवासीय झालों को ढहा दिया। बताया जा रहा है इन्हीं झालों में विगत दिनों एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शरण देने वालों का भी है। इससे क्षेत्र में चर्चा है कि दुष्कर्म के आरोपी को शरण देने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि ढहाए गए अतिक्रमणों में दुष्कर्म के आरोपी के एक रिश्तेदार की झोपड़ी भी है।
कोट।
सिंचाई विभाग ने कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था। जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तब कार्रवाई की गई। इसके अलावा नो मैंस लैंड में भी एसएसबी चौकी में भी चार-पांच अतिक्रमणकारियों को हटाकर उनका सामान जब्त किया गया है। नियम के अनुसार कार्रवाई की गई है। इसमें दुष्कर्म संबंधी कोई मामला नहीं है। - आकाश जोशी, एसडीएम, टनकपुर।