फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में फुटपाथ और नालियों से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में अतिक्रमण चिन्हित करती प्रशासन और नगरपालिका की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के फुटपाथ और नालियों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बुधवार को स्थानीय प्रशासन और पालिका ने नगर में फुटपाथ और नालियों पर हुआ अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जिन्हें 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन बलपूर्वक उसे हटाएगा और अतिक्रमणकारियों से इसका खर्च भी वसूलेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रियंका रानी ने बताया कि कुछ दुकानदारों को छोड़कर सभी ने नालियों और उससे आगे तक अतिक्रमण कर दुकानें लगाई हैं। इन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। फुटपाथ पर लगे ठेला फड़ को भी हटाया जाएगा। अभियान में नायब तहसीलदार ज्योति धपवाल, नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार शामिल रहे। व्यापार संघ का कहना है कि प्रशासन ने पूर्व में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सूचना नहीं दी। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बताया कि दुकानें हटाने के लिए व्यापारियों को कुछ समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें