फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दल से निकटता रखने वाले कर्मचारी हटाएं जाएंगे

Sat, 07 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
राजनैतिक दल से निकटता रखने वाले कर्मचारी हटाएं जाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में विधानसभा चुनाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कि निर्वाचन व्यवस्था के अंतर्गत किसी भी कार्मिक की राजनैतिक दल से निकटता की शिकायत पर उसे तत्काल निर्वाचन व्यवस्थाओं से अलग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी अधिकारियों, वाहनों आदि की लोकेशन जीपीएस से ज्ञात की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने, सभी राजनैतिक दलों के साथ समान व्यवहार करने और 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा।


उन्होंने वीडियो निगरानी, उड़न दस्ते आदि टीमों को तत्काल सक्रिय करने के साथ प्रत्येक दिन की रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आरओ, एआरओ, नोडल, प्रभारी अधिकारियों के साथ जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ईवीएम रेंडमाइजेशन तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्व पुलिस क्षेत्र की रिपोर्ट भी रेगुलर पुलिस के साथ प्रतिदिन प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अहमद इकबाल ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपयोग होने वाले विभिन्न सामानों की कीमतों का निर्धारण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टर, बैनर, पैंफ्लेट, होर्डिंग आदि हटाने की कार्रवाई कर दी गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित लाल शाह, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें