फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में किया प्रदर्शन 

Thu, 31 Jan 2019 12:22 AM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 10 सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी कर्मचारी 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद चार फरवरी को  विधानसभा घेराव के लिए जिले से पांच सौ कर्मचारी देहरादून जाएंगे। यह निर्णय सीएमओ कार्यालय में हुई गेट मीटिंग में लिया गया। इस मौके पर शासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।  
विज्ञापन


बुधवार को समन्वय समिति के जिला संयोजक कैलाश पंत और एमसी जोशी के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने विभिन्न कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को 31 जनवरी को होने वाले सामूहिक अवकाश कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में आयोजित गेट मीटिंग में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता विजेंद्र लुंठी ने कहा कि सरकार बार-बार कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कर्मचारियों को डराने-धमकाने की राजनीति बर्दास्त नहीं की जाएगी। एमसी जोशी ने कहा कि उपेक्षा से नाराज सभी कर्मचारी अब सरकार से आरपार की लड़ाई के लिए एकजुट हो गए हैं।  
प्रदर्शन करने वालों में ज्योति कुमार पांडेय, कमलेश जोशी, प्रेम सिंह मेहता, आरएस बुदियाल, सुंदर सिंह मर्तोलिया, योगेंद्र बोरा, देवराज कन्याल, कवींद्र वल्दिया, स्तुति कुंवर, आशु रानी, इंद्रा आर्या, राजेश्वरी वर्मा आदि कर्मचारी शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें