फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की टूल डाउन हड़ताल

Fri, 18 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर के 18 दिन बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से खफा रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मियों ने दो घंटे टूल डाउन हड़ताल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रबंधन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए शीघ्र वेतन नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सहायक मंडलीय प्रबंधक वित्त द्वारा तुरंत वेतन जारी करने के आदेश के बाद ही कर्मचारी काम पर वापस लौटे।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय कार्यशाला अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यशाला के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों ने टूल डाउन हड़ताल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि सहायक मंडलीय प्रबंधक कार्यालय और डिपो कार्यशाला के कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान कर दिया गया, लेकिन क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को माह के 18 दिन बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिल पाया है। दो घंटे तक चली हड़ताल के बाद सहायक मंडलीय प्रबंधक वित्त गजेंद्र सिंह कठैत ने वेतन जारी करने के आदेश जारी किए, जिसके बाद ही कर्मचारी काम पर वापस लौटे हैं।

प्रदर्शन में क्षेत्रीय मंत्री बलदेव प्रसाद, लीलाधर शर्मा, रमेश भट्ट, किशन राम, गोविंद बल्लभ चौसाली, सुरेंद्र राना, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, दिनेश भट्ट, जगदीश पुरी, चतरपाल सिंह, विपिन जौहरी, शेर सिंह राना, रामस्वरुप, राना, उमेश पंत, नारायण सिंह बिष्ट, मो. अली, भूपेंद्र लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें