चंपावत पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा को पेंशन बहाली संबंधी ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के तहत व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। संगठन के जिला प्रभारी प्रकाश सिंह तड़ागी एवं जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में सरकारी कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के संदर्भ में समर्थन जुटाया। एसोसिएशन की मांग है कि राज्य सरकार सरकारी शिक्षक एवं कर्मचारियों की एक अक्तूबर 2005 से बंद की गई पेंशन योजना को तत्काल लागू करे। इस दौरान कार्यकारिणी के जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, जीवन ओली, बंशीधर थवाल, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र मेहता, मिंटू राणा आदि रहे। संवाद