चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। इसमें बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास पर चर्चा की गई। डीएम ने आंगनबाड़ी से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, बाल श्रम में संलिप्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल श्रम उन्मूलन सामाजिक जिम्मेदारी है और सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। वहां महिला और बाल विकास विभाग से राजेंद्र बिष्ट, श्रम विभाग से देवेश पंत साथ ही जिला टास्क फोर्स समिति के अन्य सदस्य और अधिकारी थे। संवाद