फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राज्य आंदोलनकारियों का भावपूर्ण स्मरण

Fri, 02 Oct 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल और राज्य आंदोलनकारियों ने रामपुर तिराहा कांड की 22वीं पुण्यतिथि पर शहीद आंदोलनकारियों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो अक्तूबर 1994 को आज ही के दिन मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे में राज्य आंदोलनकारियों के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के साथ महिलाओं से अभद्रता की थी।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी परिषद जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी गिरधर सिंह अधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सभी लोग उत्तराखंड के विकास और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रयास करें। बैठक में हरिशंकर ओली, नारायण फर्त्याल, भुवन उपाध्याय, मोहन फर्त्याल, पीएस बिष्ट, खीम सिंह, प्रहलाद सिंह, बसंत सिंह, मनोहर लाल, नवीन ओली, मनोहर लाल, दीपक जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें