फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत के डीएम नवनीत पांडे को दी भावभीनी विदाई

Sat, 21 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में विदाई समारोह में डीएम नवनीत पांडे को स्मृति चिह्न देते एडीएम, एसडीएम। स्
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में डीएम नवनीत पांडे को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और आम जनता ने डीएम के कार्यकाल को चंपावत के भविष्य को गढ़ने वाला बताया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, पाटी नीतू डांगर, अलकेश नौडियाल आदि ने डीएम को उत्तराखंड शासन में अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि चंपावत को आगे बढ़ाने का श्रेय टीम चंपावत को जाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताते हुए जनता के कार्य आत्मीयता से करने एवं सिस्टम पर जनता का विश्वास बनाए रखें।
उन्होंने अफसरशाही की जगह सेवक भावना से काम करने की सीख देते हुए अधिकारियों को कम्फर्ट से बाहर आकर, फील्ड में जाकर ग्राउंड रियलिटी समझकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने गांधीजी के मूलमंत्र यदि स्वयं को खोजना है तो दूसरों की सेवा में खोजो को अपनाने और जनसेवा को अपने कर्म का केंद्र बनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें