टनकपुर अस्तिया में हाथियों ने रौँदी फसल।स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बीती रात टनकपुर चंपावत मार्ग से लगे बस्तिया गांव में हाथियों ने किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। इसके अलावा फलदार वृक्षों को भी तहस नहस किया है। हाथियों ने किसान हरीश लापड़, मनोहर राम, नारायण जोशी, अंबादत्त, घनश्याम राम, पुष्कर लापड़, चंचल सिंह, विजय सिंह के खेतों में पहुंच गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट की। ग्रामीणों ने जैसे तैसे हाथियों को शोर मचा और आग दिखा खेतों से खदेड़ा। ग्राम प्रधान कविता धौनी ने वन विभाग से पीड़ित किसानों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद