फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आठ से 24 जनवरी तक टनकपुर से राजस्थान के खाटीपुरा के लिए चलेगी ट्रेन

Fri, 05 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आठ जनवरी से टनकपुर से राजस्थान के खाटीपुरा तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार चलेगी।
विज्ञापन


टनकपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह ट्रेन टनकपुर से शाम 6.25 बजे चलेगी जो खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंकशन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अल्वर, राजगढ़, बंदीकुई, दौसा होते हुए खाटीपुरा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अभी इस ट्रेन का संचालन आठ से 24 जनवरी तक किया जाना है। पिछले वर्ष 20 नवंबर से 30 नवंबर तक इस ट्रेन का संचालन हुआ था लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसका संचालन बंद कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें