फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंड़ाखाली राइंका में फिर हाथियों का धावा

Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
हाथी झुंड द्वारा तोड़ी गई गैंड़ाखाली राइंका की चाहरदिवारी व ढहाया पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग के गैंड़ाखाली गांव में हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार रात हाथियों के झुंड ने फिर गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में धावा बोलकर चहारदीवारी तोड़ दी और एक पेड़ ढहा दिया। रात में हाथियों के गांव में घुसने से दहशत फैली रही। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह हाथियों को भगाया।
विज्ञापन


शारदा रेंज के जंगल से हाथियों का झुंड बृहस्पतिवार रात फिर गैंड़ाखाली गांव में घुसा। हाथियों ने राजकीय इंटर कॉलेज में आतंक फैलाने के साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना का राशन भी नष्ट किया है। विद्यालय के चौकीदार तेज सिंह ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना का चावल हाथियों ने बिखेर दिया। इधर, गांव में लगातार हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में खासी दहशत बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी हाथियों का झुंड गांव राइंका एवं राउमावि में दो बार धावा बोलकर नुकसान कर चुका है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें