फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ चढ़े हाथी, श्यामलाताल झील की रेलिंग तोड़ी

Sat, 22 Jun 2019 11:08 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
श्यामलाताल झील के पास खड़े पहाड़ चढ़े हाथियों का झुंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चारे की तलाश में मैदान के जंगल छोड़ अब हाथियों ने पहाड़ के जंगलों का रुख करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को टनकपुर से करीब 25 किमी. दूूर पहाड़ पर स्थित श्यामलाताल पर्यटक स्थल पर हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाकर झील की रेलिंग तोड़ दी है। पहाड़ में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में खासी दहशत है। 

विज्ञापन


हाथियों के पहाड़ चढ़ने की घटनाएं कम ही सामने आती है लेकिन शुक्रवार को दिन के उजाले में हाथियों का झुंड श्यामलाताल पर्यटन स्थल पर पहुंच गया। हाथियों ने उत्पात मचाकर श्यामलाताल झील में लगी रेलिंग को पिलर समेत उखाड़ फेंका। सूचना पर वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

बताया गया कि हाथियों के झुंड के दिखाई पड़ने पर अख्तर बंदा तोक के आसपास रहने वाले चार-पांच परिवारों के लोग सुरक्षा के लिहाज से घर छोड़कर ऊपर गांव की ओर भाग आए। चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आनंद बल्लभ पाठक ने बताया कि अमूमन हाथी पहाड़ पर कम चढ़ते हैं।
विज्ञापन


हाथियों का यह झुंड चारे और पानी की तलाश में श्यामलाताल तक आ पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी हाथी श्यामलाताल तक पहुंचे हैं लेकिन इस बार काफी सालों के बाद हाथियों के झुंड ने यहां का रुख किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें