फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हेलागोठ में हाथियों ने उजाड़ी गेहूं की फसल

Sun, 02 Mar 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चंदनी ग्रामसभा अंतर्गत हेलागोठ वासी पिछले एक सप्ताह से हाथियों के उत्पात से परेशान हैं। हाथियों के झुंड ने किसानों की गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी।
विज्ञापन

गांव के मुखिया हरीश सिंह तड़ागी ने बताया कि एक सप्ताह से हाथी गांव में पहुंच किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
राहुल सिंह अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह कुंवर, भीम सिंह कुंवर, उमापति जोशी, सुनीता देवी आदि की कई बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल हाथियों ने रौंदकर नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव की सोलर फेंसिंग से घेराबंदी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें