फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने बस्तिया में रौदी फसल, फलदार पेड़ तोड़े

विज्ञापन
बस्तिया में हाथियों द्वारा तोड़ी गई आम के पेड़ की टहनी दिखाता काश्तकार। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बस्तिया गांव के किसानों के लिए हाथी मुसीबत बन गए हैं। रविवार की रात हाथियों ने नौ किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तबाह कर दी। आम और लीची के फलदार पेड़ों कों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कविता धौनी ने बताया कि हाथियों का झुंड शाम होते ही गांव में आ जा रहा है। वन विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। रविवार को भी हाथी शाम होते ही खेतों में घुस गए। नारायण दत्त, गंगा दत्त, अंबा दत्त, हरी दत्त, लाल सिंह, मान सिंह, आनंद सिंह, मिलाप सिंह और सुरेश चंद्र के खेतों की फसल को रौंद गए। उन्होंने बताया कि हाथियों ने आम और लीची के पेड़ों की डालियां तोड़कर तहस-नहस कर दिया। उप प्रधान राम सिंह धौनी, पूर्व प्रधान मिलाप सिंह, मोहन सिंह, मदन सिंह, शंकर सिंह आदि का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बाद भी वन विभाग उन्हें हाथियों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें