फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मझगांव में हाथियाें ने रसोई तोड़कर राशन किया चट

Wed, 23 Oct 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम मझगांव देवीपुरा में हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात एक महिला की रसोई तोड़ दी और वहां रखा राशन चट कर दिया। ग्रामीणों ने हाथियों से निजात दिलाने को वन विभाग से गुहार लगाई। वहीं पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

मझगांव वासी महिला कमला देवी के कच्चे घर की बाढ़ तोड़कर हाथियों ने रसोई तोड़ दी। वहां रखा राशन खींच कर ले गए। प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने बताया कि पिछले दस बारह दिनों से गांव में हाथी पहुंच ग्रामीणों काे नुकसान पहुंचा रहे हैं।
प्रधान के मुताबिक अबतक हाथियों ने 28-30 ग्रामीणों का नुकसान किया है। प्रधान ने वन विभाग से हाथियों से हो रहे नुकसान को रोकने की गुहार लगाई है। पूर्वी तराई वन विभाग खटीमा के रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि मझगांव की ओर हाथी कॉरिडोर होने से हाथी चकरपुर से मझगांव होकर नेपाल तक विचरण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें