फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चूका में हाथी का उत्पात, उचौलीगोठ में तेंदुए की दहशत

Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चूका में हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया सीवर पीट। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उचौलीगोठ में तेंदुए का खौफ तो चूका में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत हैं। बृहस्पतिवार रात हाथी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उत्पात मचाकर तोड़फोड़ की है। वहीं उचौलीगोठ में तेंदुआ दो लोगों के पालतू कुत्तों को घर के आंगन से ले जाकर निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

चूका के सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथी गांव में घुस कर रहा है। बृहस्पतिवार रात राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में घुसे हाथी ने विद्यालय के शौचालय पिट का फर्श क्षतिग्रस्त किया है। इधर उचौलीगोठ के समाजसेवी घनश्याम भट्ट ने बताया कि गांव में तेंदुए की दहशत बनी है। सात दिन के अंदर तेंदुआ उनका और अशोक सिंह महर के पालतू कुत्ते को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्यजीवों की गांव में दस्तक रोकने को शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें