फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुग्ध उपार्जन में चंपावत दुग्ध संघ प्रथम

Fri, 18 Aug 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोजाना 15,500 लीटर दुग्ध उपार्जन करने पर चंपावत दुग्ध संघ ने अपने वर्ग में पहला स्थान पाया है। इसलिए पिछले दिनों सितारगंज में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी और प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने बताया कि चंपावत जिले को बेहतर कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूरे प्रदेश को दो भागों में बांटा गया था। इनमें 20,000 लीटर से अधिक दूध प्राप्त करने वाले जिले और इससे नीचे दूध का उपार्जन करने वाले जिले रखे गए थे। इनमें से चंपावत जिले ने 20,000 लीटर से कम उपार्जन करने पर पहला स्थान पाया है।
फोटो 18 सीपीटी 16 पी।
बाक्स
दुग्ध संघ से जुड़े हैं 4,800 दुग्ध उत्पादक
चंपावत। चंपावत दुग्ध संघ में 4,800 पशुपालक रोजाना 15,500 लीटर दूध दे रहे हैं। इसमें से 10,000 लीटर से अधिक दूध की खपत जिले में ही हो रही है। लंपी वाइरस आने के बाद भी पशुपालकों ने दुग्ध संघ को लगातार आपूर्ति की है। संवाद
विज्ञापन

कोट
चंपावत दुग्ध संघ को पुरस्कार के लिए चुना जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे पशुपालकों के साथ ही कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ेगा। उपार्जन और विपणन कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पहला स्थान मिला है जो जिले के साथ ही पशुपालकों के लिए भी खुशी की बात है। शेष कमियों को जल्द सुधार कर और बेहतर कार्य किए जाएंगे। - पार्वती देवी, अध्यक्ष, दुग्ध संघ, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें