फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में हाथी की दस्तक

Sat, 11 Nov 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद पूर्णागिरि धाम के हनुमानचटटी तक पहुंचा हाथी। स्रोत : वन विभाग 
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। चूका और खर्राटाक के बाद अब हाथी की दस्तक पूर्णागिरि धाम तक पहुंच गई है। हनुमानचट्टी तक पहुंचा ये हाथी शनिवार सुबह सीसीटीवी में कैद हुआ है। बाद में हाथी चूका के जंगलों को निकल गया।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह हनुमानचट्टी तक हाथी की दस्तक हुई। सुबह पौने सात बजे का वक्त होने से पूर्णागिरि मार्ग पर लोग काफी कम थे।
सीसीटीवी में पूरा मंजर कैद होने से अन्य लोगों को मामले की जानकारी लगी। दहशतजदा लोगों ने हाथी से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं डीएफओ आरसी कांडपाल का कहना है कि हाथी हनुमानचट्टी तक पहुंचा, लेकिन बाद में यहां से वापस चूका के जंगल की ओर चले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें