फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: उचौलीगोठ में घुसा हाथी, सब्जी और गेहूं की फसल रौंदी; ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया

Tue, 28 Jan 2025 05:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

शारदा वन रेंज से सटे ग्राम पंचायत उचौलीगोठ में हाथी के घुसकर फसल रौंदने पर अंकुश लगाने में वन विभाग सफल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपु के शारदा वन रेंज से सटे ग्राम पंचायत उचौलीगोठ में हाथी के घुसकर फसल रौंदने पर अंकुश लगाने में वन विभाग सफल नहीं हो पा रहा है। सोमवार की रात में भी हाथी ने अनेक ग्रामीणों की फसल रौंदी और ग्रामीणों ने बमुश्किल शोर मचाकर भगाया। ग्रामीणों ने जल्द अंकुश न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बता दें कि करीब माह भर से हाथी उचौलीगोठ में घुसकर फसल रौंद रहे हैं। समाजसेवी गणेश सिंह महर ने बताया कि सोमवार की देर शाम सात बजे ही हाथी गांव में घुस आया। शोर मचाने पर भी वह रात करीब एक बजे जंगल में वापस लौटा।

इस बीच हाथी ने आनंद सिंह महर, हेम चंद्र जोशी, सुरेश महर, कुंदन महर, मुन्ना कनवाल आदि की गेहूं की फसल को रौंद दिया। सोलर फेंसिंग तार में करंट नहीं दौड़ रहा है। बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द तेज करंट वाला सिस्टम लगाने का आश्वासन दिया है, जल्द अंकुश न लगने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें