फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हाथी ने मझगांव के तीन घरों पर बोला हमला, दरवाजे तोड़ उखाड़े; ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

Mon, 20 Jul 2026 04:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

बनबसा में बीती रात्रि एक हाथी ने मझगांव के तीन घरों में आतंक मचा एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है
विज्ञापन
हाथी ने मझगांव के तीन घरों पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनबसा में बीती रात्रि एक हाथी ने मझगांव के तीन घरों में आतंक मचा एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से हाथी को अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है।

पूर्व प्रधान माला देवी ने बताया कि बीती रात्रि दो से ढाई बजे के करीब रघुवर राम, खीमा देवी और मुकेश राम के घरों के दरवाजों पर जोरदार ठोकरें मारने की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। तीव्र ठोकर से घरों के दरवाजे खुल गए थे। ग्रामीणों ने तेंदुए के आने का अनुमान लगाया। बाद में खिड़की से झांकने पर एक अकेला हाथी दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी कुछ समय बाद वहां से चला गया।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि मुकेश राम के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त किया है। बताया कि ग्रामीणों और पीड़ितों ने वन विभाग को अवगत कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें