फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उचौलीगोठ में फिर घुसा हाथी

Fri, 21 Feb 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ गांव में सड़क से होकर एक बार फिर हाथी घुस आया। रात में देर तक लोगों ने शोर मचाकर बमुश्किल हाथी को भगाया। समाजसेवी गणेश महर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे हाथी ब्रह्मदेव बूम से रोड से होकर उचौलीगोठ गांव में घुसा। ग्रामीणों ने शोर मचाया इसके बाद रात करीब 11 बजे हाथी जंगल को वापस लौट गया। इस बीच उसने रामलीला ग्राउंड के बैंच को तोड़ दिया और रास्ते में फसल भी रौंदी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आबादी में आने से अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें