फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 11 केवी लाइन फुंकने से नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 23 Jun 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में खराब हुई 11केवी विद्युत लाइन को ठीक करने में जुटे विद्युत कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऊर्जा निगम की 11 केवी बिजली लाइन फुंकने से कई स्थानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद डेढ़ बजे फोर्ती पुल से जंगल के रास्ते रोडवेज की ओर आने वाली 11 केवी केबल में विस्फोट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब सौ मीटर केबल फुंक गई। इससे रायनगर चौड़ी, सेरीगैर, फोर्ती, लोहाघाट शहर के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली नहीं होने से लोगों के फोन चार्ज नहीं हो सके। इसके अलावा घरों में अन्य बिजली संबंधी कार्य करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। घंटों बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि जंगल और नदी के बीच लाइन ठीक करने में दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें