फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर स्टेशन का विद्युत उत्पादन छह दिनों से ठप

Thu, 02 Aug 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन का सिल्ट इजेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति 27 जुलाई से बंद है। इस कारण छह दिनों से टनकपुर पावर स्टेशन का विद्युत उत्पादन ठप है। मलबे से पावर चैनल के हापर चोक हो गए हैं, जिनकी सफाई चल रही है।
विज्ञापन


एनएचपीसी प्रशासन नदी के पानी में पीपीएम (पार्ट पर मिनट) का अधिक होना बता रहा है। बारहमासी सड़क निर्माण का मलबा नदी में बहकर आने से नदी का पीपीएम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रईस मियां ने बताया कि चोक हापरों के खुलने पर ही पावर चैनल में पानी छोड़ा जाएगा। बताया कि नदी में 5000 पीपीएम (नदी के पानी में मलबे की मात्रा) से अधिक होने पर पावर चैनल की जलापूर्ति बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन


इन दिनों नदी में मलबे की मात्रा करीब सात हजार पीपीएम तक है। महाप्रबंधक ने बताया कि बुधवार को एनएचपीसी मुख्यालय फरीदाबाद से डिजाइन विभाग की तकनीकी टीम ने भी पावर चैनल का निरीक्षण किया। पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता (विद्युत) अमिताभ झा ने बताया कि जलापूर्ति बंद करने से पहले पावर हाउस में 98 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। नदी में साफ पानी मिलने से पावर हाउस का देय विद्युत उत्पादन लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें