फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हल्की सी बारिश में चली जाती है बिजली

Tue, 27 May 2025 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत किमतोली के राजस्व गांव टमटकांडे में मौसम खराब होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे गांव के करीब 50 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया कि बारिश या खराब मौसम के दौरान बिजली गुल होने की समस्या आम हो गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों मुकेश राम, पप्पू कुमार, महेश राम, जगदीश राम, संजय राम, भवान राम, दीपा देवी, तारी देवी, कृष्ण राम, शिखा देवी और श्याम राम ने ऊर्जा निगम से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की यह समस्या उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। ऊर्जा निगम से मांग की गई है कि इस दिशा में तत्काल कार्यवाही कर बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाए। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि लाइन में जीआई वायर लगी है। हल्की बारिश होते ही लाइन में कार्बन बन जाता। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। स्वीकृति मिल गई है, केबल आते ही लाइन बदल दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें