फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली महकमा चौकस ताकि जगमग रहे सबकी दिवाली

Sat, 11 Nov 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में माटी के दीये बेचता श्याम सिंह। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। रविवार प्रकाश पर्व दिवाली पर पर्याप्त रोशनी के लिए ऊर्जा निगम ने पुख्ता तैयारी का दावा किया है। ऊर्जा निगम के ईई उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के 33 केवी के सभी सातों उप संस्थान में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली के मद्देनजर अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

डिवीजन के दोनों सहायक अभियंता संजय भंडारी को चंपावत और मंयक भट्ट को मैदानी क्षेत्र टनकपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरनाथ, आरसी पंत, बीबी गहतोड़ी सहित सभी कनिष्ठ अभियंता सब स्टेशन की व्यवस्था संभालेंगे। चंपावत में दिवाली में बिजली की खपत 15 प्रतिशत बढ़कर 2.30 लाख यूनिट रोजाना होने का अनुमान है।
बाक्स
बस अब परंपरा का हिस्सा बचे हैं मिट्टी के दीये...
चंपावत। मिट्टी के दीयों के खरीदार अब कम हो गए हैं। दिवाली में भी इन दीयों की मांग नहीं है। चंपावत में दीया बेच रहे श्याम सिंह का कहना है कि 20 रुपये के 12 दीये बिक रहे हैं। टनकपुर से लाकर दीये बेच रहे हैं। लेकिन यहां दीये के खरीदार काफी कम है। इसके बजाय बिजली की झालर से जगमगाहट करने को लोग तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
हल्की बारिश के बावजूद दिवाली बाजार में उत्साह
चंपावत। दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजार में उत्साह बना रहा। खील बताशे की दुकानों में भीड़ रही। वहीं गोरलचौड़ मैदान में पटाखे बाजार में खूब खरीदारी हुई। अपरान्ह डेढ़ बजे दस मिनट तक हल्की बारिश होने से दुश्वारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें