चंपावत। जनता मिलन कार्यक्रम में आई बिजली और पानी की समस्या का निस्तारण हो गया है। डीएम मनीष कुमार के समक्ष जिला सभागार में ग्राम सायली धौन की चंद्रावती देवी ने आठ माह पूर्व घर में बिजली कनेक्शन नहीं लगाए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने तीन दिन में बिजली कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया ने कार्रवाई कर बिजली कनेक्शन लगवा दिया। वहीं अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम अशोक स्वरूप ने ग्राम सल्ली के महेश राम को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया।
साथ ही धूरा पंपिंग योजना से जुड़ी शिकायत पर पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सभी घरों में नियमित पानी पहुंचाया। इसके अलावा ग्राम बंतोली के रणजीत सिंह की पेयजल कनेक्शन संबंधी शिकायत पर जल संस्थान ने कनेक्शन उपलब्ध कराकर समस्या का समाधान किया। संवाद