फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से 2021 से चलेगी इलेक्ट्रिक रेलगाड़ी

विज्ञापन
बनबसा में रेलवे पटरियों के किनारे लगते बिजली खंबे। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भविष्य में संभावित पेट्रोल, डीजल की कमी के चलते रेलवे पूरे देश में इलेक्ट्रिक रेलगाड़ी दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। नेपाल से सटे कुमाऊं के अंतिम रेलहेड टनकपुर से भी रेलवे बिजली से रेलगाड़ी चलाने की तैयारी कर रहा है। मार्च 2021 से टनकपुर से पीलीभीत एवं शाहजहांपुर तक बिजली से रेलगाड़ी चलेगी।
विज्ञापन

बनबसा के रेलवे अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बनबसा-टनकपुर के बीच रेलवे का बिजली के खंभे लगाने का कार्य जोरों पर है। इसके बाद जल्द ही उन पर बिजली के तार बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। रेलवे के पीआरओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे विद्युतीकरण खंड लखनऊ के परियोजना निदेशक सुधांशु दुबे के नेतृत्व में बिजली के खंभे लगाने का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस कार्य को पहले इसी वर्ष तक पूरा किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते देरी हो रही है। अब रेलवे की मार्च 2021 तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की योजना है। दुनिया में कम हो रहे डीजल, पेट्रोल के संभावित संकट से पहले ही इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाकर रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें