फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत और बाराकोट ब्लॉक की 148 ग्राम पंचायतों में आज चुनाव

Sun, 27 Jul 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चंपावत और बाराकोट ब्लॉक की 148 ग्राम पंचायतों में 28 जुलाई को मतदान होगा। चंपावत ब्लॉक के 75,007 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 35,992 महिला और 39,015 पुरुष हैं। यहां 113 में से 106 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा। इनमें 308 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सदस्य ग्राम पंचायत की 14 सीटों के लिए के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। ब्लॉक में 853 वार्ड हैं। सदस्य क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों में से 37 पर चुनाव होना है। इनमें 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ग्राम पंचायतों के 123 मतदान केंद्रों में 157 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बाराकोट ब्लॉक में 48 ग्राम पंचायतों के लिए 49 मतदान केंद्र और 54 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां 342 वार्ड हैं। 26,153 मतदाताओं में से 12,616 महिला और 13,537 पुरुष हैं। यहां सदस्य ग्राम पंचायत के दो पदों पर निर्वाचन होता है। 48 में से 42 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 117 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। 20 क्षेत्र पंचायत सीटों में से 18 सीटों पर 59 प्रत्याशियों के बीच टक्कर है।
-
सात जिपं सदस्य की सीटों पर होगा चुनाव
चंपावत और बाराकोट ब्लॉक की आठ जिला पंचायत सदस्य की सीटों में से सात पर मतदान होना है। इसमें चंपावत ब्लॉक की बिरगुल, टनकपुर, भजनपुर, धूरा, शक्तिपुर बुंगा, भंडारबोरा और बारोकोट की फरतोला सीरें हैं। सात सीटों पर 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चंपावत में 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें