फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी ब्लॉक में छह ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 11 Jul 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकास खंड के छह ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और एक बीडीसी सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पाटी विकासखंड के ग्राम पंचायत वारसी, अमौली, कजीना, टांण, मौलनाजाख, किमाड़ छह ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत मंटाडे, गागर में बीडीसी सदस्य को निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत वारसी के खिलानंद जोशी को तीसरी बार, अमौली में निशा देवी और टांण में चंद्र शेखर गणकोटी दूसरी बार प्रधान बनेंगे। कजीना में पूर्व प्रधानाचार्य भागवती प्रसाद जोशी, मौलनाजाख से चंदन राम, किमाड़ से सुशीला जोशी पहली बार प्रधान की कुर्सी संभालेंगे। इन गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए एक ही का नामांकन कराया। गागर मन्टांडे से बीडीसी सदस्य के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा देवी को पहली बार निर्विरोध चुनने का निर्णय लिया। आरओ डॉ. नंदन प्रसाद आगरी ने बताया कि कजीना, मोलनाजाख, वारसी, टांण, अमौली, किमाड़ में प्रधान पद पर और मन्टांडे गागर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर एक ही नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें