फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मार्च को होगा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
चंपावत में कांग्रेस की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस के 21 मार्च को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। चेयरमैन विजय वर्मा की अध्यक्षता और प्रकाश मेहरा के संचालन में सम्मेलन की तैयारियों के लिए रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसी सम्मेलन में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के नाम पर भी निर्णय होगा। उत्तम देऊ के दो माह पूर्व हुए निधन के बाद से यह कुर्सी खाली है।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी के संयोजकत्व में सम्मेलन के आयोजन के लिए कमेटी गठित की गई। तय किया गया कि संयोजक के नेतृत्व में यह कमेटी सभी ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करेगी। कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर संवाद का आयोजन भी होगा। बैठक में सभासद रोहित बिष्ट, मुन्ना ढेक, प्रहलाद अधिकारी, डॉ. महेश ढेक, विकास साह, हरीश चौधरी, अभिषेक गंगोला, नारायण राम, सूरज प्रहरी, दिनेश खर्कवाल, ओंकार धौनी, मोहन जोशी, चिराग फर्त्याल, विनोद बड़ेला, कविराज मौनी आदि मौजूद थे।
सेवादल ने ध्वज वंदन किया
चंपावत। माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल ने ध्वज वंदन कार्यक्रम किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सेवादल जिला प्रभारी हरीश चौधरी सहित तमाम नेताओं ने सेवादल के माध्यम से कांग्रेस के संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें