फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव:आज तय होगा, किसके सिर सजेगा ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पांच पदों के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक मतदान होगा। सभी पांचों पदों पर सीधा मुकाबला है। चुनाव में 859 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। मतगणना शाम 3 बजे से होगी और नतीजे के एलान के बाद शपथ ग्रहण होगा। प्राचार्य आरएस भट्ट ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दीपा जोशी और निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कार्की के बीच टक्कर है।
उपाध्यक्ष पद पर परिषद के प्रत्याशी रविशंकर और निर्दलीय प्रकाश अधिकारी, संयुक्त सचिव में एबीवीपी के चंद्रमणि जोशी और आशीष गिरी, छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी दीपिका भट्ट व किरन देव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए तनुजा थ्वाल व विनोद बोहरा के बीचा सीधा मुकाबला होगा। रविवार को दिनभर तमाम प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधते रहे।
फीस रसीद और फोटो आईडी के साथ भी दे सकेंगे वोट
चंपावत छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. प्रणीता नंदा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र नहीं बने हैं, वे फीस की रसीद के साथ एक वैध फोटो आईडी के साथ मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। रसीद के साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त बैंक पासबुक आदि लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

देवीधुरा में दो पदों के लिए होगा सीधा मुकाबला
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के राजकीय आदर्श महाविद्यालय में सिर्फ दो पदों के लिए मतदान होगा। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमल किशोर व दीपेंद्र कुल्याल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर चेतन चम्याल व गणेश राणा के बीच मुकाबला होगा। प्राचार्य एएस उनियाल, चुनाव अधिकारी एसके सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी नवीन चंद्र शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 300 छात्र-छात्राएं मतदान में हिस्सा लेंगे।
2009 से शुरू हुई थी निर्विरोध निर्वाचन की शुरुआत
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट राजकीय पीजी कॉलेज के छात्रसंघ में लगातार दूसरी बार सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस कॉलेज में निर्विरोध निर्वाचन की शुरुआत 2009 में एबीवीपी के महासचिव पद के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे मोहित पाठक से हुई थी।
इसके बाद 2010 में गिरीश ढेक और 2012 में पीयूष ढेक के नेतृत्व में पूरा छात्रसंघ आम सहमति से बना। 2018 में संदीप बगौली के नेतृत्व में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लोहाघाट के निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा का असर दूसरे कई कॉलेजों में भी नजर आया। प्राचार्य डॉ. एसके गुरुरानी का कहना है कि निर्विरोध चुनाव से टकराव की आशंका खत्म होने के साथ ही छात्रों की पूरी ऊर्जा पढ़ाई और अन्य रचनात्मक कार्यों में लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें