फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क पर डामरीकरण नहीं हुआ तो होगा चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
बाराकोट-कोठेरा मोटर मार्ग में बने गड्ढों को दिखाते ग्रामीण - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-कोठेरा सड़क पर डामरीकरण और स्क्रबर ठीक करने की मांग लोगों ने उठाई है। ग्रामीणों ने जल्द डामरीकरण न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन और आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

ग्रामीण भूपाल सिंह अधिकारी, लक्ष्मण राम, जगदीश सिंह थापा, सुभाष सिंह रावत, सुनीता गोस्वामी आदि का कहना था कि ढाई दशक पूर्व लोनिवि की ओर से करीब साढ़े तीन किमी बाराकोट-कोठेरा मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते अब तक सड़क पर डामरीकरण नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोटर मार्ग पर कई जगह स्क्रबर टूट चुके हैं जिससे चालक हर समय खौफ के साये में वाहनों का संचालन करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि मोटर मार्ग की हालत सुधारने के लिए कई बार जन प्रतिनिधियों से लेकर विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। चेतावनी दी कि जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण और क्षतिग्रस्त स्क्रबरों को सही नहीं किया गया तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन, चक्काजाम करेंगे। इसके बाद भी विभाग नहीं जागा तो वे आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इधर लोनिवि के ईई राजेंद्र गिरि का कहना है कि बाराकोट-कोठेरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण का आगणन शासन को भेजा गया था, जिसे अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें