चंपावत। खेल महाकुंभ में अंडर-21 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के चौथे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लंबी कूद में लक्ष्मी रावत और ऊंची कूद में भगवती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में पूजा जोशी, 200 मीटर में रेनू गिरी, 400 मीटर में भावना धौनी, 800 मीटर में ज्योति खर्कवाल, 1500 मीटर में ज्योति खर्कवाल, और 3000 मीटर में किरन राय प्रथम स्थान पाकर विजेता बनीं। गोला फेंक में सुमन, चक्का फेंक में प्रेमा महर, और भाला फेंक में प्रीति करायत विजयी रहीं। कबड्डी में बाराकोट, चंपावत, लोहाघाट, वालीबॉल में लोहाघाट, चंपावत और बाराकोट क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा, प्रदीप बोहरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, ललित मोहन, चंदन अधिकारी, शंकर पांडेय निर्णायक थे। अभिलेखों का संकलन सुभाष गहतोड़ी, पुष्कर शर्मा, जगमोहन, प्रमोद भट्ट आदि ने किया। रवीश पचौली के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं में जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, क्षेत्रीय युवा अधिकारी जसवंत खड़ायत, आशीष पांडेय, विकास सिंह, प्रकाश बहादुर, हेमू रावत, किशोर जोशी आदि ने सहयोग किया।
चोटिल हुई धावक ने दिखाया जज्बा
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में बृहस्पतिवार को हुई 400 मीटर दौड़ के दौरान चंपावत ब्लॉक की धावक रानी महर गिरने से चोटिल हो गई। इसके कुछ देर बाद हुई 200 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर उन्होंने जज्बा दिखाया। इस दौड़ में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। रानी महर का 150 मीटर दौड़ पूरी होने के बाद फुटवर्क गड़बड़ाया और वह गिर गईं। गिरने के बाद रानी ने उठकर फिर से दौड़ने की कोशिश की लेकिन दर्द बढ़ने पर मैदान छोड़ दिया। उस वक्त रानी महर सबसे आगे थीं। बाद में आयोजकों ने इलाज कराया। दर्द कम होने के बाद रानी ने फिर 200 मीटर दौड़ में हिस्सा ले दूसरा स्थान हासिल किया।
चंपावत खेल महाकुंभ में लंबी कूद में हिस्सा लेती बाराकोट की रेणु गिरि। संवाद- फोटो : CHAMPAWAT