फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बुजुर्ग महिला ने बेटे के दोस्तों पर मंगलसूत्र चोरी का लगाया आरोप

Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में नशा इस कदर हावी हो गया है कि अब युवा नशे की लत को पूरा करने के लिए गलत दिशा में भटकने लगे हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए एक बुजुर्ग महिला के घर आए उसके बेटे के दोस्तों पर गले से मंगलसूत्र झटकने का मामला सामने आया है। बाद में पुलिस की जांच के बाद मंगलसूत्र महिला के घर में ही मिल गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह लोहाघाट नगर क्षेत्र के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला रोते हुए पहले एसडीएम कोर्ट पहुंची और उसके बाद थाने पहुंच गई। महिला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे उनके बेटे के साथ दो अन्य युवक घर में आए जो अंदर कमरे में नशा कर रहे थे।
पूछने पर उसने सीधे उनके गले से दो तोले का मंगलसूत्र झटक लिया और भाग गए। बताया कि कुछ दूरी तक उन्होंने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। पीड़िता ने बताया कि बेटे से पूछने पर उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। बुजुर्ग महिला का कहना है कि आए दिन उनके बेटे के साथ चोरी करने वाला युवा घर में आता-जाता है और नशा करता था। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद तीनों युवाओं को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया। छानबीन करने पर मंगलसूत्र घर में ही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें