फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग वीरचक्र विजेता सामंत का हालचाल जाना

विज्ञापन
वीर चक्र प्राप्त 97वर्षी कै.करम सिंह सामंत का हालचाल जानते पिथौरागढ़ से आए नायब सूबेदार चंदर सिंह? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ से आए सेना के अफसरों ने वीरचक्र प्राप्त कैप्टन करम सिंह सामंत (97) के घर जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ स्थित 16वीं बटालियन कुमाऊं रेजीमेंट के कर्नल विक्रम सदोत्रा, सूबेदार मेजर लाल सिंह के दिशा-निर्देशन में नायक सूबेदार चंदर सिंह, सिपाही सुधाकांत यादव ने वीरचक्र विजेता 97 वर्षीय कैप्टन करम सिंह सामंत के घर जाकर हाल जाना। कै. सामंत का कहना था कि सेना द्वारा समय-समय पर कुशलक्षेम जानने से उन्हें काफी खुशी मिलती है। कहा कि उनकी आखिरी इच्छा है कि उनका पौत्र सेना में भर्ती होकर देश सेवा करे। कै.सामंत के पुत्र लोहाघाट फायर स्टेशन में कार्यरत लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि उनके पिता पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वह अपने खानपान का पूरा ध्यान रखने के साथ थोड़ा टहल लेते हैं, जो उनकी सेहत का राज है। इस मौके पर बहु लता सामंत, जानकी सामंत, हिमानी सामंत, तनुजा सामंत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें