फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में क्लॉक टावर बनाने की कवायद तेज

Sun, 18 Jan 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर मुख्यालय में क्लॉक टावर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। क्लॉक टावर निर्माण से पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। इसके अलावा चंद राजाओं की पुरानी धरोहरों को संजोने के लिए संग्रहालय का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्लॉक टावर में अंदर की तरफ जिला संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एनएच से लगे छतार वार्ड के तिराहे पर भूमि का निरीक्षण किया गया है। क्लॉक टावर करीब 100 फुट से अधिक लंबा होगा। टावर पांच मंजिला होगा। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था पर्यटकों को आकर्षित करेगी। टावर के बाहर कुमाऊंनी लोककला की झलक भी दिखाई देगी।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की चंपावत को आदर्श जिला बनाने की पहल के तहत पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्लॉक टावर और संग्रहालय उसी पहल का एक हिस्सा है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें