फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गैडाखाली जीआईसी में घटती छात्रसंख्या बढ़ाने के हो रहे प्रयास

Fri, 24 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के गैडाखाली जीआईसी में छात्र संख्या घटकर 73 रह गई है। पिछले साल विद्यालय में 75 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। घट रही छात्रसंख्या के चलते विद्यालय प्रबंधन चिंतित है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक संघ छात्र संख्या को बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वर्तमान में टनकपुर के गैडाखाली जीआईसी में चिड़ियाखोला, उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा सहित आसपास के स्थानों से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। अभी के समय विद्यालय में 73 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में छात्रसंख्या को बढ़ाने के लिए अभिभावक और स्कूल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। गांव-गांव जाकर सभी से विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील की जा रही है। बता दें कि वर्ष 2017 में इस विद्यालय का उच्चीकरण किया गया था।
विज्ञापन


सात प्रवक्ता और 6 एलटी शिक्षक हैं कार्यरत
टनकपुर। वर्तमान में जीआईसी गैडाखाली में 9 प्रवक्ताओं में से 7 पद भरे हुए हैं। दो पद हिंदी और इतिहास में खाली चल रहे हैं। वहीं एलटी में कुल छह पद हैं, जो कि सभी भरे हुए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें