फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ड्रोन से भी तेंदुए को ढूंढने का किया जा रहा प्रयास

Sun, 16 Nov 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मंगोली क्षेत्र में ग्रामीणों से वार्ता करते वन कर्मी। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। घटना के पांचवें दिन भी तेंदुआ पकड़ से बाहर से है। वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरे ट्रैप और पिंजरों के आसपास तक तेंदुआ नहीं आ रहा है। तेंदुए के एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के बाद ग्रामीण में काफी दहशत है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि तेंदुए का पता लगाने के लिए ड्रोन और 10 से ज्यादा कैमरे ट्रैप का सहारा लिया जा रहा है लेकिन तेंदुआ अभी भी पकड़ से बाहर है। जंगल में लगाए गए तीन पिंजरों के आसपास भी तेंदुआ नहीं फटक रहा है। रेंजर ने बताया कि दिन और रात के समय वन विभाग की टीमें गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान एक दिन सामने तेंदुआ दिखाई दिया था और एक कैमरा ट्रैप में दिखा था लेकिन उसके बाद से तेंदुए की कोई हरकत नहीं देखी गई है।
रेंजर ने बताया कि गश्त करने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। मंगोली के अलावा इससे लगे कोयाटी गांव में भी तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों से वार्ता की गई है। वन विभाग की टीम में रेंजर नारायण दत्त पांडेय, डिप्टी रेंजर शोभा राम, वन दरोगा रियाज अहमद, अजय दीप टम्टा, वन रक्षक हिमांशु ढेक, कल्याण सिंह, शशि बिष्ट, मोनिका बोरा, मोहन जोशी, अनीष अहमद, पीयूष सिंह शामिल हैं। डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें