चंपावत। जिला मुख्यालय के राजकीय फल संरक्षक केंद्र में जनवरी में ही बुरांश के फूल का जूस बनने के लिए आना शुरू हो गया है। पहाड़ में अक्सर फरवरी से मार्च में खिलने वाला बुरांश का फूल इस बार बेमौसम में ही खिल गया।
इस साल शीतकालीन बारिश और बर्फबारी में कम होने कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से चंपावत के मंच, ललुआपानी, नरसिंह डांडा सहित गर्म घाटियों से बुरांश के फूल का जूस बनने के लिए आने लग गया है।
प्रभारी खाद्य निरीक्षक दिनेश बिष्ट ने बताया कि बुरांश का फूल जूस बनाने के लिए खरीदा जाने लगा है। पहली बार जनवरी में लोग बुरांश के फूल का जूस बनाने के लिए केंद्र में आ रहे हैं। अमूमन फूल फरवरी के अंत और मार्च तक जूस बनाने के लिए लोग लाते थे।
-
जलवायु में बदलाव के कारण समय से पहले बुरांश का फूल खिलकर तैयार हो गया है। तापमान में बढ़ोतरी होने से हिमालय में भी बर्फ अधिक देर तक नहीं टिक पा रही है। - डॉ. बीपी ओली, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान।