फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईई ने विधायक फर्त्याल पर लगाया अभद्रता का आरोप

Fri, 26 May 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर अन्यत्र तबादला करने की गुहार लगाई गई है। 

ईई का कहना है कि एक चौकीदार का मनमाना स्थानांतरण न करने और अन्य मनमाने कार्यों के लिए विधायक की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। तकनीकी आधार पर मनमाने कार्य कराने में असमर्थता जताने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता को भेजे गए पत्र में ईई ने कहा है विधायक ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार उनके साथ अभद्रता कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। जिस कारण वह अपने खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। लगातार दबाव की हालत में डिवीजन का काम काज चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने खुद का तत्काल डिवीजन से तबादला किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता डीएस ह्यांकी ने लोहाघाट के ईई की ओर से दिए गए पत्र में विधायक पर अभद्रता की शिकायत किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि ईई का तबादला किया जाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता के संबंधित पत्र को अपनी संस्तुति के साथ मुख्य अभियंता को भेज दिया है।


विधायक ने ईई द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया 
चंपावत। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लोनिवि के ईई की ओर से लगाए गए आरोपों गलत बताया है। उनका कहना है कि लोनिवि के ईई डिवीजन में महज छह माह की तैनाती में जमकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। लाखों करोड़ों के कार्य केवल सलैक्शन बांड पर करा दिए गए हैं। जिसकी उन्होंने जांच कराने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अधिशासी अभियंता बौखला गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने दूरभाष के जरिए डीएम को ईई की भ्रष्ट कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ जांच के लिए कहा है। जिस कारण उन पर धमकाने का बेेवजह आरोप लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


लंबे अवकाश पर गए अधिशासी अभियंता
चंपावत। लोहाघाट के विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाने वाले अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना हाल फिलहाल लंबे अवकाश पर चले गए हैं। एसई डीएस ह्यांकी ने ईई के अवकाश में जाने की पुष्टि की है। बता दें कि पौड़ी जिले से स्थानांतरित होकर आए ईई अनुपम सक्सेना ने इस साल जनवरी माह में लोहाघाट डिवीजन का चार्ज लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें