फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर समेत जिले की नौ आईटीआई एक प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे

विज्ञापन
टनकपुर के आईटीआई का भवन। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
सरकार युवाओं के कौशल विकास की योजनाएं लागू कर रही है, वहीं दूसरी तरफ व्यवसायिक कोर्स में दक्ष बनाने को स्थापित किए आईटीआई की बदहाल होती व्यवस्थाओं की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। टनकपुर आईटीआई जिले का सबसे बड़ा और प्रमुख औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है लेकिन इस संस्थान के हाल भी ठीक नहीं है। पिछले चार साल से संस्थान में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। टनकपुर समेत जिले के नौ आईटीआई एक प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहे हैं और प्रभार भी निदेशालय के सह निदेशक के पास है।
विज्ञापन

टनकपुर में जिले का सबसे बड़ा और पुराना आईटीआई है। इसमें एक और दो वर्षीय व्यवसायिक कोर्स संचालित हैं। एक वर्षीय कोर्स में आशुलिपि हिंदी और फैशन डिजाइनिंग चल रहे हैं। दो वर्षीय कोर्स में फिटर, विद्युतकार, मैकेनिक मोटर, इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड शामिल हैं। आशुलिपि हिंदी को छोड़ सभी ट्रेडों की दो-दो यूनिट संचालित हैं।
इनमें 174 छात्र-छात्राएं व्यवसायिक कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। टनकपुर का यह संस्थान जिले के बनबसा, चंपावत, तल्लादेश, खेतीखान, भिंगराड़ा, बाराकोट, दिगाड़ीचौड़ और रेगडू आईटीआई का नोडल संस्थान है जिसके चलते जिले के सभी संस्थानों के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी भी यहां के प्रधानाचार्य के पास है लेेकिन खुद नोडल संस्थान में ही पिछले चार साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है।
विज्ञापन

वर्तमान में टनकपुर समेत जिले के सभी संस्थानों के प्रधानाचार्य का प्रभार आईटीआई निदेशालय हल्द्वानी के सह निदेशक आरएस मर्तोलिया के पास है।
इलेक्ट्रीशियन और फैशन डिजाइनिंग अनुदेशक के एक-एक पद हैं रिक्त
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन और फैशन डिजाइनिंग के एक-एक अनुदेशक का पद रिक्त है। संस्थान के फोरमैन गोविंद राम ने बताया कि फिलहाल इन रिक्त पदों पर उपनल कर्मी नियुक्त किए गए हैं।
उपस्थिति पंचिंग मशीन खराब, कर्मचारियों की मौज
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर आईटीआई संस्थान में लगी बायोमीट्रिक मशीन लंबे समय से खराब है। इसके चलते संस्थान के कर्मचारियों की मौज है। सूत्रों के मुताबिक कई कर्मचारी न तो समय पर उपस्थित हो रहे हैं और न ही तय समय तक ड्यूटी कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जो संस्थान में आकर अपनी मैनुअल उपस्थित दर्ज करा नदारद हो जा जाते हैं।
विश्व बैंक की मदद से अपग्रेड होगा टनकपुर आईटीआई
टनकपुर (चंपावत)। जिले का नोडल आईटीआई संस्थान जल्द विश्व बैंक की वित्तपोषित योजना से अपग्रेड होगा। संस्थान के फोरमैन गोविंद राम ने बताया कि 19 जुलाई को विश्व बैंक की टीम ने आईटीआई का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने बताया कि संस्थान को अपग्रेड करने के लिए विश्व बैंक करीब 25 करोड़ रुपये का बजट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें