चंपावत/टनकपुर। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सोमवार तक बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 263 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है।
प्रवेश समिति प्रभारी डॉ. अमित कश्यप ने बताया कि बीए में सबसे अधिक 225, बीकॉम में 20 और बीएससी में 18 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। डॉ. अमित ने सभी से समय पर प्रवेश कराने की अपील की है। टनकपुर डिग्री कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश को छात्र-छात्राओं में उत्साह है। प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने बताया कि बीए में कुल 306 सीट पर मैरिट के आधार पर 110 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया है। बीएससी जेडबीसी में कुल 56 सीट पर 20, पीसीएम में 66 सीट पर 12 ने प्रवेश ले लिया है। काॅमर्स की प्रवेश प्रक्रिया भी मंगलवार से शुरू की जा रही है।